logo

थाना लोहियानगर पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 20 बने व 06 अधबने तथा अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद।


आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत पुलिस द्वारा अपराध तथा अपराधियों पर नियन्त्रण पाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के आदेशानुसार चलाये जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान में पुलिस अधीक्षक नगर मेरठ के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में दिनांक 20.03.2024 को थाना लोहियानगर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आगामी लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिये क्षेत्र में अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित की जा रही है, जिसके क्रम में बन्द पडे अहाता के पास एक बदमाश उमरदराज को अवैध शस्त्र बनाते हुए मय शस्त्र फैक्ट्री व 20 बने एवं 06 अधबने कुल 26 तमन्चों सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 106/2024 धारा 3/5/25 आयुद्ध अधिनियम पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-*
उमरदराज पुत्र यामीन निवासी सिकन्दर गेट मोती कालोनी थाना कोतवाली नगर जनपद हापुड उम्र करीब 35 वर्ष
*बरामदगी का विवरणः-*
19 बने तंमचे 315 बोर व 01 खोखा कारतूस 315 बोर।
01 पोनिया 12 बोर।
06 अर्द्धनिर्मित तमंचा 12 बोर।
*अवैध शस्त्र बनाने के उपकरणः-* 01 भट्टी पंखे वाली, 01 ठिया लोहे का, 16 स्प्रिंग, 12 ट्रेगर पत्ती, 25 रिपिट, 25 स्क्रू, 21 पत्ती लोहा, 06 नाल लोहा, 01 आरी लोहा काटने वाली, 05 बलेड (लोहा आरी के), 01 मीटर टेप, 04 पेचकस, 02 हथौडी, 05 प्लास, 01 संडासी, 01 जम्बू, 02 पाईप रिंच, 04 रेत, 01 गोल रेत, 03 रेगमाल, 01 कटर लोहा, 01 एल टाईप लोहे की गुलिया, सिकंजा लोहा 01, 02 मोमबत्ती व 01 माचिस।
*अभियुक्त उमरदराज से पूछताछ का विवरणः-* अभियुक्त उमरदराज ने पूछताछ के दौरान बताया कि मैं अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले अवैध तमंचो का निर्माण कर रहा था। ये तमंचे मैं स्थान बदल बदलकर बनाता हूँ। इस समय लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत तमचों की डिमान्ड बढ गयी है, इसलिये मैं छिपकर तमचों को बना रहा था और मैं इन तमंचो को बनाने के बाद इनकी सप्लाई करता हूँ और बिक्री से जो धन प्राप्त होता है उसको अपने खर्चे मे इस्तेमाल करता हूँ। तमंचे तैयार होने के पश्चात एक तमंचा को मैं करीब 7 से 8 हजार रुपये मे बेच देता हूँ।
इससे पूर्व भी अभियुक्त उमरदराज अवैध शस्त्र फैक्ट्री बनाने के मामले में 02 बार जनपद हापुड से जेल जा चुका है तथा इसके विरूद्ध अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज है। जिससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। जिसके द्वारा लाभप्रद सूचनाएं संकलित हुयी है जिस पर सतत कार्यवाही जारी है।
*अभियुक्त उमरदराज का आपराधिक इतिहासः-*
1.मु0अ0सं0 191/2019 धारा 5/25 आयुद्ध अधिनियम थाना हापुड नगर जनपद हापुड
2.मु0अ0सं0 433/2022 धारा 5/25 आयुद्ध अधिनियम थाना हापुड नगर जनपद हापुड
3.मु0अ0सं0 284/2022 धारा 392 भादवि थाना सैक्टर 58 नोएडा
4.मु0अ0सं0 300/2023 धारा 3/25 आयुद्ध अधिनियम थाना हापुड नगर जनपद हापुड
5.मु0अ0सं0 431/2022 धारा 379/411 भादवि थाना बिसरख नोएडा
6.मु0अ0सं0 307/2022 धारा 307 भादवि थाना सैक्टर 58 नोएडा
7.मु0अ0सं0 308/2022 धारा 25/27 आयुद्ध अधिनियम थाना सैक्टर 58 नोएडा
8.मु0अ0सं0 190/2019 धारा 414 भादवि थाना हापुड नगर जनपद हापुड
9.मु0अ0सं0 306/2018 धारा 25/27 आयुद्ध अधिनियम थाना सैक्टर 58 नोएडा
10.मु0अ0सं0 958/2022 धारा 147/148/307/323/324/506 भादवि थाना हापुड नगर हापुड
11.मु0अ0सं0 239/2022 धारा 324 भादवि थाना हापुड देहात जनपद हापुड
12.मु0अ0सं0 340/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना हापुड नगर हापुड
13.निवारक कार्यवाही 03/2024 धारा 3/4 गुण्डा अधिनियम थाना हापुड नगर हापुड
14.मु0अ0सं0 106/2024 धारा 3/5/25 आयुद्ध अधिनियम थाना लोहियानगर मेरठ
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1.SHO लोहियानगर संजय कुमार पाण्डेय
2.उ0नि0 श्री दिनेश पाल सिंह
3.उ0नि0 श्री प्रशान्त कुमार
4.है0का0 53 वीर सिंह
5.का0 1978 रौबी गौतम
6.का0 451 योगेश मावी

15
711 views